फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में शुक्रवार शाम चलती स्कॉर्पियो कार में तीन लोगों ने एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी इलाके में कार से फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


किसी तरह पीड़िता ने वहां से परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़िता का मेडिकल और छानबीन के बाद उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी के साथ सिर्फ एक युवक ने दुष्कर्म किया, बाकी दोनों आरोपी उसके साथ मौजूद थे।

पुलिस ने देर रात तीनों मुकुंदपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गैंगरेप के बाद चलती कार से फेंका

पुलिस के मुताबिक रेशमा (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहती है। पिछले करीब एक साल से रेशमा की मुकुंदपुर के ही रहने वाले सतीश (24) नामक एक युवक से पहचान थी। सतीश का इलाके में प्रॉपर्टी का काम है।

शुक्रवार शाम को सतीश ने मिलने के बहाने रेशमा को बुलाया। सतीश ने र्स्कोपियो कार में रेशमा को बिठा लिया। कार को संजय (28) नामक युवक चला रहा था। संजय के साथ जीतू (32) भी बैठा था।

रेशमा का आरोप है कि चलती कार में पहले सतीश ने बाद में दोनों अन्य आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद देर रात वह रेशमा को गीता कालोनी इलाके में चलती कार से फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दी परिजनों को सूचना

रेशमा ने राहगीरों की मदद से परिवार और पुलिस को सूचना दी। इधर रेशमा के गायब होने पर परिजनों ने भलस्वा डेयरी में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी।

खबर मिलते ही रेशमा का मेडिकल कराया गया, जहां रेप की पुष्टि हुई, लेकिन डॉक्टरों ने गैंगरेप की बात से इंकार किया। मामले पर जिला पुलिस उपायुक्त एन.ज्ञान संबंदन ने बताया कि नाबालिग के साथ गैंगरेप नहीं हुआ।

चूंकि वारदात के समय बाकी दोनों आरोपी साथ थे, इसलिए बाकी मदद करने व षडयंत्र करने के आरोप में गैंगरेप का मामला दर्ज कर दोनों को भी गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें