फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर गैंग रेप, एक गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राजेंद्र नगर इलाके में युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर दोस्त के साथ मिलकर गैंग रेप करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जबकि, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष के रूप में हुई। वह दिल्ली नगर निगम में ठेकेदारी करता है।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को राजेंद्र नगर थाना पहुंचकर दो लोगों पर गैंग रेप करने की शिकायत की। उसने बताया कि वह मनीष नाम के युवक से आठ महीना पहले मिली। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ महीने पहले मनीष ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

उसके बाद आरोपी उसे राजेंद्र नगर स्थित एक मकान में ले गया। जहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। दोनों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले मनीष ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। तब युवती थाने में इसकी शिकायत की। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दूसरे युवक को नहीं जानती है।

पुलिस ने युवती की निशानदेही पर मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर दूसरे आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें