फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः पुराने गैराज में ले जाकर युवती से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-6 स्थित एक पुराने गैराज में रविवार रात युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-66 निवासी 24 वर्षीय रीना (परिवर्तित नाम) किसी काम से दिल्ली गई हुई थीं। रात करीब 9:30 बजे वह दिल्ली से नोएडा लौटी और घर जाने के लिए वह सेक्टर-6 के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी वहां दो युवक आए और उसका हाथ पकड़ लिया। युवती के शोर मचाने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।

फिर वे उसे पास के एक पुराने गैराज में ले गए, जहां उन्होंने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह वहां से घर पहुंची। परिजनों ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी विजय ढुल ने बताया कि आरोपियों हरौला निवासी रवि और सारिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों युवक दोस्त हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर शोरूम में अश्लील वीडियो बनाया

ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में रविवार रात अतीक और फर्नीचर शोरूम मालिक के बेटे युनूस को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पाली गांव निवासी लड़की दादरी की एक कॉलोनी में रहती है। आरोप है कि दोस्ती करने के बाद अतीक लड़की को रेलवे रोड स्थित फर्नीचर शोरूम ले गया और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा।

लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अतीक के खिलाफ दुष्कर्म और युनूस के खिलाफ मामला दबाने के लिए पीड़ित परिवार को रुपये का प्रलोभन देने का मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें