फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरशाहों के घरों में सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली

सार

यूपीएससी चेयरमैन केघर में की थी सेंधमारी 
वरिष्ठ नौकरशाहों के घरों में सेंधमारी करने वाले तीन दबोचे



- यूपीएससी चेयरमैन के घर में की थी सेंधमारी 
- गिरोह सरगना कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है 
- आरोपियों के कब्जे से नौकरशाहों के घर से चुराया गया सामान बरामद 


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 24 जनवरी
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने सीनियर नौकरशाहों के घरों में सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने न्यू मोती बाग में रहने वाले यूपीएससी के वर्तमान चेयरमैन डेविड आर के घर में हाल ही में सेंधमारी की थी। पुलिस ने इनके कब्जे से नौकरशाहों के घर से चुराया गए सामान समेत काफी सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार जिले में रहने वाले सीनियर नौकरशाहों के घरों में सेंधमारी की वारदातों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ प्रभारी जीतसिंह की देखरेख में एसआई राजीव बमल, ज्ञानेन्द्र सिंह व सतेन्द्र खारी की विशेष टीम बनाई गई। इस पुलिस टीम ने जेल से हाल ही में बाहर आए बदमाशों पर नजर रखनी शुरू की।

जांच में पता लगा कि चाणक्यपुरी थाने का घोषित बदमाश शाहिद अली उर्फ मोगली तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया है और उसने अपना गिरोह बनाकर अपराधिक वारदात करना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर जीत सिंह की टीम ने एक सूचना के बाद शाहिद अली व उसकेसाथी मनीष तिवारी को आठ जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने अपने तीसरे साथी संदीप उर्फ कल्लू बदशाह का नाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आठ मामलों को सुलझाने का किया दावा

delhi police
इसके बाद पुलिस टीम ने मोती बाग पेट्रोल पंप के पास से गिरोह के अन्य सदस्य संदीप उर्फ कल्लू, मोहित उर्फ डीके और राहुल उर्फ पंडित को 23 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि जेल से बाहर आते ही शाहिद अली ने अपना गिरोह बनाकर वारदात करना शुरू कर दिया।

ये सीनियर नौकरशाहों के घर में वारदात करने लगे। यूपीएससी चैयरमैन डेविड आर के घर से एलसीडी व अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सेंधमारी व झपटमारी केआठ मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

इनके कब्जे से तीन एलईडी, सात महंगे मोबाइल, एक लैपटॉप, टैबलेट, प्रिंटर व होम थियेटर गिरफ्तार किया है। संदीप के खिलाफ 20, राहुल व मोहित केखिलाफ आठ-आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें