फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के तानों से परेशान हो कर्नाटक से नोएडा पहुंचा पति और बन गया नाई

Thu, 29 Dec 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नाई की दुकान (प्रतीकात्मक च‌ित्र) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्नाटक का एक युवक पत्नी के तानों से इस कदर परेशान हो गया कि घर छोड़कर नोएडा आ गया। करीब एक माह तक वह सैलून की दुकान पर काम करता रहा। उधर, परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवक को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

  बुधवार को कर्नाटक पुलिस उसे नोएडा से अपने साथ ले गई। सेक्टर-24 पुलिस ने बताया कि कर्नाटक निवासी राजू (बदला हुआ नाम) की करीब एक साल पहले शादी हुई थी।
  शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी से विवाद होने लगा। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी बहुत ज्यादा बोलती है और हर बात पर ताने मारती है। उसने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी।  
Trending Videos
विज्ञापन

स‌िम ने बता द‌िया युवक का पता

windows phone
उधर, परिवार के अन्य लोग भी उसी पर पत्नी को समझाने का दबाव डालते थे। मगर जब उसकी पत्नी मानने को तैयार न हुई तो बीते 3 नवंबर को वह घर छोड़कर नोएडा गया।

उसने अपना मोबाइल सिम कार्ड घर पर ही निकाल कर रख दिया लेकिन हैंडसेट साथ ले आया था। वह कर्नाटक से नोएडा आया और सेक्टर-12 में एक सैलून की दुकान पर काम करने लगा। जब उसने नोएडा में नया सिम अपने मोबाइल में डाला तो उसी के आधार पर कर्नाटक पुलिस ने उसकी लोकेशन की जानकारी हासिल कर ली।

चूंकि राजू की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को कर्नाटक पुलिस सेक्टर-24 पहुंची तो वहां पर पूरी बात बताई। कर्नाटक पुलिस ने युवक को अपने साथ ले गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें