एक विधवा महिला को फेसबुक पर दोस्ती करनी महंगी पड़ी। आरोपी युवक ने फेसबुक पर चेटिंग कर महिला को शादी का झांसा दिया और अपनी हवस का शिकार बना लिया।
इस दौरान युवक ने पीड़िता से लाखों रुपये भी हड़प लिए। बाद में आरोपी ने महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
थाना सेक्टर सात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर सात इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति का कुछ साल पहले देहांत हो गया था।
उससे मिलने के लिए वह फरीदाबाद आ गया
जिसके बाद वह यहां अकेली रहती है। कुछ समय पहले उसकी फेसबुक के जरिए जम्मू के दुर्गानगर निवासी विनर रैना के साथ जान पहचान हो गई थी।
विनर ने फेसबुक में चेटिंग करने के दौरान उसका फोन नंबर लेकर उसके साथ बातें करनी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में विनर ने उसके साथ गहरी दोस्ती गांठकर उसे अपना हितैषी साबित कर दिया।
उसी दौरान एक दिन विनर उससे मिलने के लिए फरीदाबाद आ गया। जिसे उसने अपने घर पर बुला लिया।
दस दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा
- फोटो : Demo pic
आरोप है कि घर में आकर विनर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर विनर ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पिछले दिनों विनर ने उसे शादी करने का झांसा देकर श्रीनगर बुलाया जहां आरोपी उसे दस दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इस दौरान विनर ने बहाने बना कर उससे लाखों रुपये भी ले लिए।
बाद में आरोपी ने उसे बिना शादी किए वापस फरीदाबाद भेज दिया। पहले तो आरोपी शादी के नाम पर बहाने बनाता रहा। लेकिन पिछले दिनों आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।