फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने की 20 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 19 Feb 2014 06:51 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल इलाके में नकली कागजों के आधार पर जमीन बेचकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक प्रॉपर्टी डीलर व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरिश्चंद्र खन्ना सेक्टर-7सी में रहते हैं। खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सेक्टर-16 निवासी कृष्ण कुमार रखेजा और उनका बेटा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

दोनों ने उन्हें फरीदाबाद में 7 कनाल 8 मरला जमीन दिलाने के लिए सौदा किया था। जमीन का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ।

हरीश का आरोप है कि पूरे रुपये देने के बाद इकरारनामा हो गया। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि प्रॉपर्टी डीलर पिता-पुत्र ने उसी जमीन के जाली कागजात बना कर किसी अन्य व्यक्ति को भी बेच दिया है। थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें