फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने फेसबुक के लिए डांटा, बेटी ने फांसी लगाई

Wed, 19 Feb 2014 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों फेसबुक पर ऑनलाइन न रहने की अपनी मां की हिदायतों से परेशान आकर एक लड़की ने फांसी लगा ली। मामला गोरखपुर में रहने वाली 24 साल की सुषमा गोस्वामी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


गोरखपुर के दीन दयाल युनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा ने पिछले साल सितंबर के महीने में फेसबुक पर अपना एकाउंट बनाया था। बीते कुछ महीनों से सुषमा जरूरत से ज्यादा वक्त फेसबुक पर बिताने लगी थी।

सुषमा को घंटों फेसबुक पर एक्टिव रहते देखते हुए उसका छोटा भाई अभिषेक भी इस आदत को अपना चुका था। मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों भाई बहन फेसबुक को यूज करने के चक्कर में अपनी मां की बातों को नहीं सुनते थे।
विज्ञापन


दोनों की मां रोज ही उन्हें ऐसा न करने के लिए कहती थी। रोज की हिदायत से परेशान आकर सुषमा ने अपने कमरे में ही पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

पुलिस को सुषमा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में सुषमा ने अपनी मां से माफी मांगी है और अलविदा कहा है। इस मामले में एसपी गोरखपुर ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें