फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 36 लाख

Thu, 30 Mar 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने एक परिवार से 36 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने दंपति को नकली ऑफर लेटर दे दिया। बाकी बचे लोगों को ऑफर लेटर देने के बहाने और रुपये मांगे। इसके बाद आरोपियों के नंबर बंद हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रोहन सिंह एटा में परिवार के साथ रहता है। 2013 में उसकी मुलाकात सेक्टर-18 की अट्टा मार्केट में मुकेश शर्मा निवासी कानपुर से हुई। उसने अपनी पहचान रेलवे में बताई। छह माह बाद मुकेश का फोन आया और रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने की बात कही।

उसने कहा कि छह लाख रुपये में वह नौकरी लगवा देगा। 2014 में मुकेश ने रोहन की मुलाकात धर्मेंद्र कुमार निवासी बिहार से यह कहकर करवाई कि यह रेलवे का बड़े अधिकारी है। धर्मेंद्र ने नौकरी दिलवाने के बदले पैसे धीरे-धीरे देने को कहा।
विज्ञापन


ऐसे में रोहन ने फार्म व वेरिफिकेशन के नाम पर 50-50 हजार रुपये लिए। इसके बाद मेडिकल के लिए दो लाख रुपये लिए। पीड़ित का मेडिकल दिल्ली स्थित एक अस्पताल में कराया गया। इसके बाद धर्मेंद्र ने रोहन से अन्य लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

ऐसे में रोहन ने पत्नी, साले ऋषका यादव, योगेंद्र यादव व अर्पित यादव से भी रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही। आरोपी ने सभी के लिए छह-छह लाख रुपये देने की बात कही। पीड़ित ने दोबारा सेक्टर-18 में मुलाकात कर आरोपियों को 19 लाख रुपये दे दिए जिसके बाद सभी का मेडिकल दिल्ली स्थित अस्पताल में हो गया।

दंपति को ऑफर लेटर भी मेल कर दिया गया। फार्म का रजिस्ट्रेशन नंबर व अनुक्रमांक भी सभी लोगों को दिया गया। यही नहीं ठगों ने 14 लाख रुपये ज्वाइनिंग की डिमांड के लिए मांगे जिसे सेक्टर-18 आकर रोहन ने दे दिए। इसके बाद न तो ज्वाइनिंग मिली और न ही आरोपियों का कोई पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें