फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट के नाम पर वाटिका सिटी में 17 लाख की ठगी

Wed, 07 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
साइबर सिटी में फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने एक कंपनी के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों पर फ्लैट के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पहले इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई। जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद थाना सेक्टर-29 पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। 

शहर के सेक्टर 56 में रहने वाली ममता वर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में एमजी रोड स्थित वाटिका ग्रुप के ऑफिस में फ्लैट के सिलसिले में संपर्क किया था। 
विज्ञापन


ऑफिस में कंपनी के लोगों ने एक प्रोजेक्ट में फ्लैट देने की बात कही। पीड़िता ने कई बार में कंपनी को करीब 17 लाख रुपये  फ्लैट खरीदने के लिए दिए। 

महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी न तो फ्लैट दे रही है और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी के अनुसार महिला की शिकायत व जांच रिपोर्ट के आधार पर वाटिका ग्रुप के गौतम, कपिल, मंजीत, अनुपम, कमल, अनिल और रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की ओर से आई रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें