फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में पार्टनरशिप के नाम पर ढाई करोड़ ठगे

Sat, 26 Jul 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में साझे में स्क्रैप कंपनी खोलकर लाखों रुपये कमीशन देने का लालच देकर एक व्यक्ति से ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस के न सुनने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जाफराबाद लोनी निवासी जितेंद्र की कुछ दिनों पहले ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी बिजेंद्र और सुरेंद्र से मुलाकात हुई थी। जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी बिजेंद्र और सुरेंद्र ने उनसे स्क्रैप के व्यापार में रुपया लगाने के लिए कहा।

आरोपियों ने जितेंद्र को स्क्रैप कंपनी खोलने और कंपनी में आधे का साझा देने का वादा कर लाखों रुपये कमीशन के मिलने का लालच दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पीड़ित के ढाई करोड़ रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने शिकायत नहीं ली। बाद में कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर-24 पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें