फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिटेक कंपनी पर महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप 

Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-30 स्थित यूनिटेक कंपनी पर दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।महिला ने थाना सेक्टर-40 में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और हरियाणा प्रोटेक्शन ऑफ डिपॉजिटर एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

उत्तम नगर दिल्ली निवासी शालिनी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि साल 2014 में उन्होंने यूनिटेक लिमिटेड में एफडी पॉलिसी के तहत 50-50 हजार के दो फिक्स डिपॉजिट एक साल के लिए कराया था।

 कंपनी की ओर से फिक्स डिपॉजिट की मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न देने का आश्वासन दिया गया था। कंपनी अधिकारियों पर भरोसा कर उन्होंने एक साल का फिक्स डिपॉजिट करा लिया। पीड़िता का कहना है कि एक साल बाद 2015 को एफडी मैच्योर हो गई। 
विज्ञापन


जब उसने मैच्योरिटी की रकम लेने के लिए कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी अधिकारियों ने आनाकानी शुरू कर दी। महिला का कहना है कि उसने कई बार कंपनी अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई भी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे परेशान होकर महिला ने थाना सेक्टर-40 पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई हरिचंद ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें