गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड का पिन और ओटीपी पूछकर उसकी मां के खाते से 25 बार में 1,37689 रुपये निकाल लिए गए। साइबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने चार माह बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
सेक्टर-57 निवासी पुनीत सचदेवा ने 17 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर कॉल कर एक शख्स ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने आरबीआई नियमों का हवाला देते हुए पुनीत की मां के आईसीआई बैंक के खाते का एटीएम कार्ड का नंबर सीवीवी नंबर और उसके बाद मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया।
करीब दो घंटे तक बातचीत के दौरान कॉल करने वाले शख्स ने 25 बार में 1,37689 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया। पुनीत ने बताया तो पहली बार में उसके खाते से 9900 रुपये निकाले गए। दूसरी बार में ओटीपी पूछकर 2550 रुपये निकाले और इस तरह बार-बार ओटीपी पूछकर आरोपी ने उसके खाते से नकदी निकाल ली। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। टांजेक्शन की लोकेशन निकाली जा रही है।