खोड़ा में पांच मार्च को जहरीली शराब पीने से हुई चार लोगों की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को फरार आरोपी प्रमिला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले में नामजद पांच आरोपी जेल में हैं।
सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि इंदिरा विहार खोड़ा निवासी प्रमिला को बृहस्पतिवार दोपहर शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। इसके पास से 67 अवैध शराब के पव्वे, 15 मिलावटी शराब के पव्वे, शराब बनाने के उपकरण और एक किलो यूरिया बरामद की गई है। प्रमिला ने बहुत दिनों से फरार थी और वह इस दौरा नोएडा, दिल्ली और बुलंदशहर में रह रही थी।
सीओ ने बताया कि उसके पति सुधीर को जेल भेजा जा चुका है। इसमें मामले में फुलवा, सुनील और उसकी मां नीलम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों ने बताया था कि खोड़ा निवासी दिलीप राणा, मिंटू मसाला, रणजीत मंडल और कालिया बंटी शराब बेचने के लिए लाकर देते थे। पुलिस इन चारों की तलाश की तलाश कर रही है।
मादक पदार्थ बेचने वाले 12 गिरफ्तार
बृहस्पतिवार को खोड़ा पुलिस ने शराब, गांजा, स्मैक और अन्य मादक पदार्थ बेचने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने इनके नाम का खुलासा नहीं किया है।