फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों से अधिक सवारी, जल्दी पहुंचने को लेकर टैक्सी चालक खतरे में डाल रहे है यात्रियों की जिंदगी

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। यातायात नियमों को ताख पर रखकर टैक्सी चालक आए दिन यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। परिवहन विभाग की अनदेखी का फायदा उठाकर टैक्सी चालक मानकों से अधिक सवारी बैठाते हैं। कई टैक्सी चालकों के पास न तो लाइसेंस है, न ही वे सीट बैल्ट पहनते हैं। इतना ही नहीं इनकी गति इतनी तेज होती है कि सड़क पर वाहनों का अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को धारचूला से हल्द्वानी आ रहा मैक्स वाहन स्टेयरिंग फेल होने के कारण 300 फुट गहरी खाई में जा गिरा था। हादसे में एक ही परिवार के मां, बेटे, पोती की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में मानकों से अधिक कुल 11 यात्री सवार थे। वाहन में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण दुर्घटना स्थल से घायलों को वाहन से निकालने में स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहाड़ों में टैक्सी चलाने वाले अधिकांश वाहन चालकों के पास लाइसेंस नहीं हैं। साथ ही मैक्स, सूमो, बोलेरो, ऑल्टो आदि टैक्सियों में अधिक रुपये कमाने की चाह में ठूंस-ठूंस कर सवारियों को भरा जाता है। इतना सब होने के बावजूद परिवहन विभाग पहाड़ों से हल्द्वानी चलने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

नियमों को ताख पर रखकर यात्रियों की जिंदगी खतरे में डाल रहे टैक्सी चालक
परिवहन विभाग की अनदेखी बन रही दुर्घटनाओं का कारण

मनमर्जी किराया भी वसूलते हैं टैक्सी चालक
भीमताल। टैक्सी चालक यात्रियों से मनमर्जी किराया वसूलते हैं। अधिक किराये नहीं देने पर टैक्सी चालक यात्रियों से बदसलूकी और मारपीट तक करने को उतारू हो जाते हैं। उधर, भीमताल से हल्द्वानी मार्ग पर कई जगह बने गहरे गड्ढे भी दुर्घटना को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


- परिवहन विभाग द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द भीमताल मार्ग पर भी परिवहन विभाग अभियान चलाएगा।
-संदीप वर्मा, एआरटीओ

वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भीमताल (नैनीताल)। धारचूला से हल्द्वानी जा रही मैक्स वाहन बुधवार को बोहराकून के पास 300 फुट गहरी खाई में गिर गया था। इससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गए थे जबकि आठ लोग घायल हो गए थे। मृतक इंदर सिंह के भाई हल्द्वानी निवासी केसर सिंह ने बृहस्पतिवार को भीमताल थाने में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने पिथौरागढ़ निवासी वाहन चालक मदन सिंह के खिलाफ धारा आईपीसी में 279, 337, 338, 204ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें