फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार इनामी कांट्रैक्ट किलर दबोचे, करोडों की सुपारी लेकर करते थे हत्या

Sun, 26 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
पकड़े गए कॉन्ट्रेक्ट किलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में तीन-तीन तिहरे हत्याकांड के आरोपी चार सुपारी किलर्स को पश्चिम जिला पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद सुभाष नगर से दबोचा है। आरोपियों की पहचान गांव पांची, जाटन, सोनीपत निवासी सुशील उर्फ शीला (26), सुनील उर्फ उल्लू (26), गांव नहलान, सदर सोनीपत निवासी अमित लांबा (21) और गांव नया बंश, सोनीपत निवासी रमेश उर्फ मेशा (32) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर चार राउंड गोलियां चलाईं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाकर बदमाशों को काबू कर लिया। इनके पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, 11 कारतूस, पांच खोखे, एक फॉरच्यूनर कार और 32 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

करनाल में अक्तूबर 2015 में गुलाब, नरेश और मनोज की हत्या के मामले में पुलिस ने शीला व उल्लू की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। सोनीपत सीआईए को बदमाशों की पिछले काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन

बदमाश कार छोड़कर भागने लगे

demo pic - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को तिलक नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश इलाके में हत्या की वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं।

सूचना के बाद एसीपी तिलक नगर अलाप पटेल, एसएचओ तिलक नगर शिव कुमार, इंस्पेक्टर सतीश कुमार व गुरनाम सिंह और अन्य की टीम ने सुभाष नगर के पास पिकेट लगाकर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच देर रात 11:55 बजे सफेद रंग की फॉरच्यूनर गाड़ी को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने बजाय कार रोकने के पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। चार को पुलिस ने काबू कर लिया, जबकि दो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, रिवाल्वर व 32 फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह सुपारी किलर हैं। यह लोग रुपयों के लिए हरियाणा में कई बड़े-बड़े हत्याकांड को अंजाम दे चुके हैं। शुरुआती में पूछताछ में इन लोगों ने तीन तिहरे हत्याकांड में अपना हाथ होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

चार करोड़ की सुपारी लेकर की हत्या

कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बदमाश शीला और उल्लू हरियाणा के नामी सुपारी किलर हैं। इन लोगों ने इसी माह की 11 तारीख को सोनीपत में चार करोड़ रुपये की सुपारी लेकर संदीप बड़वासनिया, बलवीर और सुरेंद्र राठी नामक लोगों की हत्या कर दी थी।

वारदात के बाद आरोपी फरार होकर पश्चिम दिल्ली में पनाह लिये हुए थे। सोनीपत सीआईए को चारों आरोपियों की तलाश थी। इससे पूर्व इन लोगों ने 2 अक्तूबर 2015 में करनाल इलाके के गन्नौर में गुलाब, नरेश और मनोज नामक युवकों की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने इस मामले में शीला व उल्लू की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं सोनीपत में ही आरोपियों ने वर्ष 2016 में सुपारी लेकर आशीष व उसके दो साथियों की हत्या कर दी थी। इससे पूर्व आरोपियों ने पांची गांव में तीन अक्तूबर 2015 को सज्जन नामक शख्स की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें