फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्पोरेट मिनिस्ट्री के पूर्व डीजी ने बेटे समेत फांसी लगाई, पत्नी-बेटी भी कर चुके हैं सुसाइड

Tue, 27 Sep 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bk bansal - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
कॉर्पोरेट मंत्रालय के पूर्व डीजी और भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच से गुजर रहे बीके बंसल ने आज अपने पूर्वी दिल्ली के ‌मधु विहार स्थित अपार्टमेंट में बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी म‌िलते ही पुल‌िस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह घटना आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। बता दें कि इससे पहले जुलाई 2016 में बंसल की पत्नी और बेटी आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीके बंसल को इसी साल जुलाई में सीबीआई ने 9 लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। ज‌िससे आहत होकर उनकी पत्नी ने बेटी संग खुदकुशी कर ली थी।

बीके बंसल - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के बाद से ही बंसल पर सीबीआई जांच चल रही है। इस समय वह अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर थे। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था। पद से हटाए जाने की जलालत और पत्नी व बेटी की मौत का दुख उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रहा था और माना जा रहा है की यही उनके आत्महत्या की भी वजह रही होगी।

हालांकि उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि उसमें क्या लिखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बंसल पर कॉर्पोरेट मंत्रालय में चल रही गड़बड़ी समेत फाइलों की हेराफेरी और किसी एक कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

दवा कंपनी से ली थी घूस

मां-बेटी ने की थी आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने बंसल को एक दवा कंपनी के सीओओ (मुख्य संचालन अधिकारी) से नौ लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले में अन्य आरोपी विश्वदीप को भी गवाहों से न मिलने, साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने और दिल्ली या देश से बाहर जाने के लिए कोर्ट की अनुमति लेने का निर्देश दिया था।

सीबीआई कोर्ट के जज गुरमीत सिंह ने जमानत देते वक्त कहा था, 'एजेंसी को सोचना होगा कि ऐसे मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जाए या नहीं। ये हत्या के जैसा मामला नहीं है। पहले सीबीआई इस तरह के मामलों में गिरफ्तारी नहीं करती थी। अन्ना हजारे के आंदोलन और इस तरह के दूसरे आंदोलनों के चलते गिरफ्तारी होने लगी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें