अगर आपके मोबाइल पर कोई कॉल करके कहे कि वो बैंक का अधिकारी बोल रहा है और आपके अकाउंट से संबंधित जानकारी मांगे तो सावधान हो जाइए।
साइबरसिटी में हाईटेक ठग फोन पर ही लोगों को निशाना बनाकर उनके अकाउंट की रकम साफ कर रहे हैं। गुड़गांव पुलिस के सामने आया एक ऐसा ही मामला पुलिस के लिए परेशानी बन गया है। जिसमें महज तीन मिनट में रेलवे गार्ड के अकाउंट से 43 हजार की ठगी हो गई।
पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ऐसे मामले हमें अक्सर सुनने को मिलते हैं पर ये ठग कुछ इस तरह से बात करते हैं कि अगर वो हमसे भी बात करें तो शायद हम भी इनके झांसे में आ जाएं। इनसे बचने का बस एक ही तरीका है कि चाहे बैंक अकाउंट तक बंद होने की भी बात ये करें तब भी इन्हें अपना अकाउंट की कोई डीटेल न दें।