फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों तक भूखा रखा फिर गर्भवती को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर पांच में विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आग लगाकर जान से मारने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतक महिला के ब्यान के आधार पर महिला के पति व सास-ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिनगवां की रहने वाली मिस्कीना ने मरने से पहले नूहं के नल्हड मेडिकल कालेज में एसडीएम नूंह व एसएमओ के समक्ष दिए लिखित ब्यान में साफ कहा कि उसकी शादी अब से दस साल पहले वार्ड नंबर पांच निवासी रशीद पुत्र लतीफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए बार-बार परेशान करते थे।
विज्ञापन

सात महीने की गर्भवती थी मह‌िला

जानकारी के अनुसार दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसके ससुराल वालों ने पहले तो उसे तीन दिनों तक भूखा रखा और फिर बृहस्पतिवार की रात उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिडक उसे आग के हवाले कर दिया। वहीं मृतका मिस्कीना सात महीने की गर्भवती भी थी। उधर हत्या के बाद से आठों आरोपी घर से फरार हैं।

मामले की जांच कर रहे एसआई संतलाल ने बताया कि मिस्कीना पत्नि रशीद के ब्यान के आधार पर उसके पति रशीद, सास रसीदन, ससुर लतीफ, देवर समीम, नदीम, मुन्नड, ननद रिहाना और सब्बी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307 व 498ए का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतका मिस्कीना का पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके मायके वालों को सौंप दिया है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। और जल्द ही सभी आरोपियों को पकडकर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें