फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये के लिये युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 13 Jul 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर के भूड़ भारत नगर में शुक्रवार देर रात सट्टा खेलते हुए 10 रुपये के झगड़े में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने दो पड़ोसी भाइयों और उनके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसएचओ विजयनगर उपेंद्र यादव ने बताया कि मुरादाबाद निवासी रवि (18) परिवार के साथ भूड़ भारत नगर झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह पड़ोसियों दिलीप और उसके दो बेटों मुत्तू और विक्की के साथ सट्टा खेल रहा था। साथ ही चारों शराब पी रहे थे।

रवि 10 रुपये हार गया था, वह बिना पैसे दिए ही वहां से जा रहा था। इस पर मुत्तू से उसकी कहासुनी हुई। रवि के पिता राधेश्याम का आरोप है कि इसी 10 रुपये को लेकर तीनों ने उनके बेटे को चाकू से गोद दिया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर लोगों का हुजूम लग गया। आरोपी भाग गए। गंभीर हालत में रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। राधेश्याम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें