फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट दिलाने के बहाने खंडहर में मासूम से नाबालिग ने किया रेप

Sat, 10 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग पर है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची परिजनों के साथ द्वारका सेक्टर 23 इलाके के पोचनपुर गांव में रहती है। गत मंगलवार को बच्ची घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान में सामान लेने गई थी। 

रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग मिल गया। चॉकलेट व टेडीबीयर दिलाने की बात कहकर वह बच्ची को अपने साथ एक खंडहर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे खंडहर में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

पु‌लिस - फोटो : file photo
कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बतायी। बच्ची की मां ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची की हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने बच्ची का ऑपरेशन किया। 

बच्ची का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें