हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में एक फैक्ट्रीकर्मी महिला का अपहरण कर बदमाशों ने उससे गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को चंडीगढ़ ले जाकर बेचने का प्रयास भी किया गया। परिजनों ने बामुश्किल पीड़िता को यूपी के जिला सहारनपुर के एक गांव से ढूंढ निकाला है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। परिजनों ने इस आशय की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वह 21 अगस्त को क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी पर लगी थी। 25 अगस्त को फैक्ट्री की ही एक महिला ने उसे एक परांठा खाने के लिए दिया जिसे खाकर वह बेहोश हो गई।