फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेलने के दौरान लापता पांच साल की बच्ची, झाड़ियों में मिली लहूलुहान

Tue, 25 Oct 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार बाग इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जाहिर किया है जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों के साथ हैदरपुर गांव में रहती है। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम वह घर के बाहर खेल रही थी।

उसकी मां घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। कुछ देर बाद बच्ची गायब हो गई।  मां ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

राहगीर ने बच्ची को झाड़‌ियों में देखा

बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
किसी राहगीर ने बच्ची को घर से कुछ दूर झाड़ियों में लहूलुहान अवस्था में रोते हुए देखा। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जताया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के खेलने के दौरान युवक उसके आसपास ही मौजूद था। वह नशे में धुत था।

घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस सोमवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हुई है। पुलिस उस युवक की तलाश में दबिश दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें