फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सपा कार्यकर्ता पर बरसाईं गोलियां, गंभीर

Fri, 14 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
भजनपुरा इलाके के घोंडा में बृहस्पतिवार दिन-दहाड़े सपा कार्यकर्ता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक गोली कंधे व दूसरी पेट में लगी है। गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता का कहना है कि राजनीतिक रंजिश की वजह से जानलेवा हमला हुआ है। वहीं जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला का कहना है कि लूटपाट का विरोध करने पर हमला किया। मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार प्रजापति (32) परिवार के साथ किशनकुंज गली, सुभाष मोहल्ला चौक, मौजपुर में रहते हैं। इनका मनी ट्रांसफर का कारोबार है। बृहस्पतिवार को अनिल कैश जमा कराने घोंडा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आए थे। यहां से दोपहर करीब 12.30 बजे निकलते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इन्हें घेर लिया। इसके बाद अनिल पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं। अनिल के पेट और कंधे में गोली लगी है। 
विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता आरएस यादव का कहना है कि अनिल को वार्ड नंबर-46-ई, घोंडा में साइमा नामक सपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया गया था।

उनका कहना है कि राजनीतिक रंजिश में साइमा के प्रचार को प्रभावित करने के लिए उन पर जानलेवा हमला किया गया है। वहीं मामले पर जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने पर उनको गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें