फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार दी लेकिन फिर भी नहीं छोड़ा बैग

Mon, 16 Jun 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के करोलबाग में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने 50 साल के ज्वेलर से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने संजय गर्ग (50) को गोली मार दी।
विज्ञापन


पेट में गोली लगने के बाद भी संजय ने बैग नहीं छोड़ा जिससे बदमाशों को खाली हाथ भागना पड़ा। गंभीर हालत में ज्वेलर को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रसाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

पढ़ें: केपी त्यागी हत्याकांड का खुलासा, पूर्व पार्टनर समेत 8 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, शालीमार बाग निवासी संजय गर्ग का रैगरपुरा में कारोबार है। रविवार दोपहर 2:50 बजे संजय कार में रैगरपुरा पहुंचे। उनके बैग में जेवरात और नगदी थी।
विज्ञापन


कार से उतरने के दौरान दो बदमाशों ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। संजय ने शोर मचा दिया और बैग नहीं छोड़ा। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने तमंचा से संजय के पेट में गोली मार दी। बदमाशों ने फिर बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

लोगों ने संजय को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, वारदात के बाद इलाके के कारोबारियों में खासा रोष है। उन्होंने कहा कि आए दिन बदमाश ज्वेलर्स को निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस सुरक्षा नहीं बढ़ा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें