सांपकी नागली मोड़ पर एक वैगनआर कार में सवार हमलावरों ने शुक्रवार की सुबह स्कूटी से जा रहे युवक पर चार गोलियां दागी। घायल की हालत गंभीर है। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सोहना थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांपकी नागली गांव का रहने वाला पवन (30) रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। शुक्रवार की सुबह एक वैगनॉर में सवार बदमाशों ने स्कूटी से निकलते समय उस पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं।
उसके शरीर में चार गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। सोहना थाना पुलिस ने पवन के बयान पर उसके साथ जेल जा चुके गांव के ही रहने वाले सुभाष, सोहना निवासी तेजपाल उर्फ अन्नी व कुलवंत के खिलाफ जानलेवा हमला व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।
पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है। सोहना के एसीपी सुखबीर के अनुसार तीनों मिलकर कोई काम करते थे। सोहना की किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर बटवारे को लेकर उनका दो माह पहले विवाद हुआ था। जिसके चलते वह पवन को मारना चाहते हैं।