फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का पानी निकालने को लेकर चली गोली, एक घायल

Tue, 25 Feb 2014 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल के गांव पृथला में घर के पानी की निकासी को लेकर एक परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर पति-पत्नी व पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पृथला निवासी दयाचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 23 फरवरी को घर के गंदे पानी की निकासी को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और पड़ोसी अर्जुन, उनकी पत्नी बिमला व पुत्र हेमंत हाथों में लाठी, डंडा व देशी तमंचा लेकर आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि अर्जुन ने आते ही दयाचंद पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। लेकिन गोली दयाचंद के पैर में लगी। गोली लगने के बाद दयाचंद जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने का शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए।

लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल अवस्था में दयाचंद को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल दयाचंद के बयान पर अर्जुन, पत्नी बिमला व बेटा हेमंत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में मामले की जांच कर रहे गदपुरी चौकी के एएसआई राजपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी अर्जुन अपने परिवार के साथ गांव से फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें