ग्रेटर नोएडा के अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित मीट कॉर्नर पर 10-12 युवकों ने फायरिंग करने के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कॉर्नर के मालिक ने कासना कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
मीट व्यापारी सरफराज मलिक और उसके साथी सिराज अहमद रात करीब आठ बजे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दर्जनभर युवक दुकान के सामने पहुंचे और फायरिंग की गई। गोली लगने से शीशा टूट गया। युवकों ने उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
उसका कहना है कि कुछ दिनों पहले एक प्रॉपर्टी डीलर ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की थी। बाद में शिकायत करने पर उसने माफी मांग कर मामले को रफा-दफा कर दिया था।