फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, व्यापारी घायल, भाई की मौत

Wed, 14 Jan 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एटीएस सोसायटी निवासी कपड़ा व्यापारी अरशी मलिक और उनके भाई अहमद उर्फ पप्पू(20) को मंगलवार रात गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए कपड़ा व्यापारी की कार के सामने बाइक लगा दी और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पांच गोलियां अहमद के सीने और मुंह पर लगीं। उन्हें शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अरशी को पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंदिरापुरम के अहिंसा खंड स्थित एटीएस सोसायटी निवासी अरशी मलिक अपने भाई अमजद उर्फ पप्पू के साथ अपनी ऑडी कार में इंदिरापुरम से पसौंडा स्थित अपने दूसरे घर जा रहे थे।
विज्ञापन


कनावनी पुलिया के पास ही बाइकसवार दो अज्ञात बदमाशों ने दोनों को ओवरटेक करते हुए कार के सामने बाइक रोक दी। व्यापारी ने गाड़ी रोकी तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पांच गोलियां अहमद को लगीं और दो अरशी को लगीं। दोनों को इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां अहमद को मृत घोषित कर दिया गया। अरशी वैशाली के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती है।

नवंबर में मांगी गई थी 25 लाख की रंगदारी
14 नवंबर के दिन कपड़ा व्यापारी से पसौंडा के रहने वाले कुछ लोगों ने 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। कार रोककर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मामले में अरशी ने पुलिस को शिकायत देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले की जांच को बीच में ही छोड़ दिया। अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो घटना टल सकती थी।

एक आरोपी हिरासत में
एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद नहर रोड पर पैदल भाग रहे एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए युवक से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें