फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात गश्त के दौरान नगर के रेलवे क्रासिंग के निकट एक टापटेन अपराधी सहित दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चरस बरामद किया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिकांत शुक्ला सोमवार की रात कस्बा इंचार्ज मुकेश बाबू तथा हमराह सुमित यादव व विकास तोमर के साथ नगर में गश्त कर रहे थे। रेलवे लाइन के किनारे स्थित शांति मोहन कोल्ड स्टोर के निकट संदिग्धावस्था में खड़े दो व्यक्तियों को देखा।

पुलिस के टोकने पर दोनों भाग खड़े हुए। जिन्हें घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम लतीफपुर निवासी चंदेलाल के पास से अदद तमंचा, 200 ग्राम चरस बरामद किया। जबकि चंदेलाल के साथी रामकुमार से 12 बोर के कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार चंदे लाल के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती व गैंगेस्टर आदि करीब दो दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें