फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख के पुराने नोट बदले, तीन पर हुआ केस दर्ज

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम

सार

पीड़ित ने सीएम विंडो पर भेजी थी तीन लोगों के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री द्वारा कालेधन पर नकेल कसने के लिए की गई नोटबंदी के बाद डर के मारे कुछ साधारण लोग चालाक लोगों के झांसे में आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले में पुलिस ने खबर पर संज्ञान लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मूलरूप से उत्तराखंड के जिला पिथौरागढ़ के गांव नाली के रहने वाले पूरन सिंह यहां नाथूपुर गांव में रहते हैं। उन पर 10 लाख रुपये का कर्जा है। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने मेहनत मशक्कत करके 10 लाख रुपये की बड़ी रकम एकत्र की थी।

यह राशि उन्होंने दिसंबर माह में बैंकों व अपने मिलने-जुलने वालों को लौटाने का आश्वासन भी दिया हुआ था। लेकिन इसी बीच प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के आदेश जारी कर दिए। 10 लाख जैसी बड़ी रकम पुराने नोटों में होने के कारण वह घबरा गया और उसने इस राशि को नए नोटों में बदलने के लिए पडोस में ही रहने वाले दीपक की मदद ली।
विज्ञापन


दीपक ने उन्हे नाथूपुर में ही रहने वाले विक्की से मिलवा दिया। बस यहीं से पूरन को धोखा देने का खेल शुरू हुआ। उसे बहाने से नकदी के साथ विक्की के घर पर बुलाया गया। आरोप है कि वहां उससे 10 लाख रुपये की राशि ले ली गई, लेकिन नए नोट नहीं दिए।

यहीं नहीं पीड़ित के साथ विक्की व उसके पिता समय सिंह द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस से शिकायत की तो आपस में मामला सुलझाने की सलाह दी गई। इसके पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत सीएम विंडो पर की। वहीं, पीड़ित की शिकायत को अमर उजाला ने 10 लाख के नोट बदलने को दिए, बदले में मिले लात-घूसे शीर्षक से 30 दिसंबर के अंक में प्रकाशित की, जिस पर थाना डीएलएफ फेज-दो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें