फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के पास जब दादा ने खोला बोरा तो मिला गायब हुए पोते का शव

Tue, 30 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बोरे में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-5 स्थित हरौला में घर के बाहर बंद बोरे को जब बुजुर्ग ने खोला तो उसमें उसके आठ वर्षीय पोते का शव मिला। दो दिन पूर्व ही पोते का अपहरण हो गया था। 
विज्ञापन


अपहरण का मामला सेक्टर-20 थाने में दर्ज है। हत्या करने के बाद शव को बोरे में रख दिया गया था। फिलहाल, पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुटी है। 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से हरदोई (उप्र) के रहने वाले राम अवतार परिवार समेत हरौला में किराये के घर में रहते हैं। उनके साथ उनके पिता बेचन लाल भी रहते हैं। 
विज्ञापन


27 अगस्त को स्कूल से आने के बाद दोपहर में उनका बेटा कर्ण घर से बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। कर्ण अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

27 अगस्त को दोपहर से गायब था बच्चा

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। थककर परिजनों ने सेक्टर-20 थाने में उसके अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई और पास में ही रहने वाले दो लोगों पर शक भी जाहिर किया। हालांकि, रिपोर्ट नामजद दर्ज नहीं कराई गई थी। 

सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे कर्ण के दादा घर के बाहर ही खड़े थे, तभी वहां दो-तीन सफाईकर्मी नाले की सफाई करने पहुंचे। कर्ण के घर के बाहर एक नाला है, जिस पर लकड़ी का पटरा रखा था, जिस पर एक बोरा रखा था। 

सफाईकर्मियों को संदेह हुआ कि बोरे में कुछ रखा हुआ है। इतने में उन लोगों ने कर्ण के दादा बेचन लाल को बोरा खोलने में मदद करने के लिए बुला लिया। 

बेचन लाल ने जैसे ही बोरा खोला तो उसमें उन्होंने अपने पोते का शव पाया। कुछ देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के सारे लोग रोने लगे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें