फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने लगाया फंदा

Wed, 21 Jan 2015 07:35 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-1 निवासी परचून की दुकान चलाने वाले अधेड़ ने मंगलवार रात को अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस जांच में आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना बताया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजन सदमे में हैं।

वैशाली सेक्टर-1 में परचून की दुकान चलाने वाले अनिल कोहली कामना में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार रात को वह दुकान बंद कर अपने कमरे में सोने गए थे।

सुबह उनका बेटा गौरव जब कमरे में पहुंचा, तो उनका शव पंखे पर कपड़े से बंधा झूल रहा था। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि दुकान ठीक से नहीं चलने के कारण अनिल और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसके चलते ही वह कुछ समय से डिप्रेशन में थे।

मंगलवार रात को वह पत्नी और बच्चों से अलग कमरे में जाकर सोए और सुबह उनके फंदा लगाने की जानकारी बच्चों को मिली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

आर्थिक तंगी के चलते घरेलू क्लेश होता था
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आर्थिक तंगी के चलते अक्सर अनिल गुस्से में आ जाते थे। इसके चलते उनके घर में क्लेश होता रहता था। पुलिस गृह क्लेश को भी आत्महत्या का कारण मान रही है। परिजनों ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें