वजीराबाद गांव में एक महिला के साथ कुछ युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी फरार युवकों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मिर्जापुर निवासी सोनिया (30) अपने पति और परिवार के साथ पिछले कुछ सालों से वजीराबाद गांव में किराये पर रह रही है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मकान मालिक समेत कुछ लोगों के साथ इनका विवाद चल रहा था जिसमें तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। महिला का आरोप है कि बीते दिन बलवान समेत दस से ज्यादा लोग उसकी दुकान के पास पहुंच गए।
जहां उसके साथ गालीगलौच करने के अलावा छेड़छाड़ की है। इस दौरान बीचबचाव के लिए आए लोगों को भी बलवान के साथियों ने मारा-पीटा। हंगामे के बाद महिला ने बीती शाम पुलिस को शिकायत दी। जिस सुशांतलोक थाना पुलिस ने आरोपी बलवान को गिरफ्तार कर लिया।
जांचकर्ता महिला एएसआई कैलाश के अनुसार महिला के बयान पर दस से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।