फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल से मांगी एक करोड़ की फिरौती

Tue, 04 Nov 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में साड़ी शोरूम संचालक से मोबाइल पर एक करोड़ की फिरौती मांगकर सनसनी फैलाने वाले युवक को पुलिस की सीआईए यूनिट-चार ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी में पता चला कि कुछ दिनों पहले एक गोलगप्पा रेहड़ी वाले ने मोबाइल छीनने के बाद युवक ने फिरौती की पूरी साजिश को रचा। पकड़ा गया आरोपी खुद एक मोबाइल दुकान चलाता है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

पिछले महीने 27 अक्तूबर को खाड़सा रोड स्थित उत्सव साड़ी शोरूम संचालक राजेश अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त को बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल कर एक करोड़ की फिरौती की मांग रखी है।
विज्ञापन


पुलिस अथवा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस आयुक्त ने सीआईए यूनिट-चार समेत साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी। जांच के दौरान आरोपी ने कॉल कर 10 नवंबर को एक करोड़ की फिरौती देना पक्का किया।

इस दौरान पुलिस की साइबर सेल की टीम ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपी को धरदबोच लिया। आरोपी की पहचान बास कुसला गांव निवासी अरूण के रूप में हुई है जो एक मोबाइल की दुकान चलाता है। पुलिस कस्टडी में आरोपी ने बताया कि 25 अक्तूबर को राजीव चौक के पास एक गोलगप्पा वाले से मोबाइल फोन छीना।

पुलिस के मुताबिक सामान खरीदने के सिलसिले में वह कई बार शोरूम में जाता था। इसके चलते आरोपी के पास यहां का लैंडलाइन नंबर था। दो दिन बाद उसने उस मोबाइल में अपना सिमकार्ड डालकर शोरूम के लैंडलाइन पर कॉल कर मालिक का नंबर लिया और फिर उससे एक करोड़ की फिरौती की रकम मांगी।

उसने धमकी दी कि दस नवंबर को उसने फिरौती की रकम नहीं दी तो वह शोरूम में आकर उसे गोली मार देगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार आरोपी अरूण के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें