पत्नी की मौत के बाद एक व्यक्ति अपनी 10 वर्षीय बेटी पर बुरी नीयत रखने और उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।
फर्रूखनगर क्षेत्र के महचाना गांव में लावारिस घूम रही लड़की पर जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी। गांव की महिलाओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पाकर महिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को कब्जे में ले लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह फर्रूखनगर के गांव खेड़ा खुर्रमपुर में बतौर किराए के मकान पर रह रहे हैं।