फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः बाप और मामा ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोकलपुरी में 11 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी कुछ दिन पहले बच्चों के साथ औरैया गई हुई थी। 25 जून को आरोपी ने पत्नी को फोन कर बेटी के साथ उसे घर बुला लिया।

रात को आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को दबोच लिया।

मामा ने किया किशोरी से रेप

गाजियाबाद में रिश्ते के मामा पर एक किशोरी के साथ रेप का आरोप लगाते हुए सिहानी गेट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने नंदग्राम निवासी आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि लड़की बालिग है और वह उससे निकाह कर चुका है।

एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि आमिर बिजनौर का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वह नंदग्राम में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। आटो चलाता है। पीड़िता भी बिजनौर की रहने वाली है।

डेढ़ महीने से कर रहा था रेप

करीब डेढ़ माह पहले आमिर लड़की को बिजनौर से ले आया था। उसने उसे पहले हापुड़ में रखा और फिर नंदग्राम में।

इसके बाद लड़की को उसके भाइयों के पास वह दिल्ली में छोड़ आया। लड़की के भाइयों ने कश्मीरी गेट थाने में तहरीर दी कि आमिर ने उनकी बहन को अगवा कर उसके साथ रेप किया है।

मामला नंदग्राम का होने की वजह से कश्मीरी गेट पुलिस ने केस सिहानी गेट कोतवाली को ट्रांसफर कर दिया। सिहानी गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

'ये मेरी भांजी नहीं पत्नी है'

बकौल एसएचओ, आमिर ने पुलिस को बयान दिया है कि वह लड़की से हापुड़ में निकाह कर चुका है। वे दोनों पति-पत्नी हैं। रेप का आरोप गलत है।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी लड़की का सगा मामा नहीं है। लड़की बालिग है या नाबालिग, यह जानने के लिए उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें