फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी के पैसे मांगने पर पिता-पुत्र को चाकू मारा

Tue, 21 Mar 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
सूरत नगर में बाइक सवार युवकों ने बीड़ी के पैसे मांगने पर बाप-बेटे पर चाकू से हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना राजेंद्रा पार्क पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के कुशीनगर निवासी रामानंद सूरत नगर में दुकान चलाकर परिवार की आजीविका चलाता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिनों वह अपने पिता श्रवण के साथ दुकान पर था। शाम को करीब 7:00 बजे नरेश, अनूप उर्फ मुन्ना और लक्ष्मण विहार निवासी बंदर तीनों बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकान से बीड़ी-सिगरेट खरीदी। 

आरोप है कि बीड़ी-सिगरेट खरीदने के बाद वे बिना पैसे दिए ही जाने लगे। इस पर दुकान में बैठे श्रवण ने उनसे पैसे मांगे। रामानंद ने आरोप लगाया है कि पैसे मांगने पर नरेश व मुन्ना ने श्रवण पर डंडे से हमला कर दिया, साथ ही बंदर ने चाकू निकालकर वार कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान रामानंद अपने पिता श्रवण को बचाने के लिए आया, जिसके चलते चाकू लगने से वह घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ लग गई, जिसके चलते आरोपी वहां से फरार हो गए।

आरोपियों ने रामानंद व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। रामानंद की शिकायत पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, दो आरोपी झज्जर के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा लक्ष्मण विहार में रहता है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें