फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए निकली युवती का अपहरण, आगरा ले जाकर किया गैंगरेप

Fri, 21 Apr 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रविवार देर रात घर से शौच के लिए निकली युवती का गांव के ही एक युवक ने अपहरण कर लिया। युवती को अपने दो साथियों की मदद से कार में बंधक बना कर युवक आगरा ले गया। वहां दो होटलों में बारी-बारी से युवती के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। और देर रात घर बल्लभगढ़ के पास छोड़ कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी मिलने की वजह से युवती पहले तो चुप रही, लेकिन बुधवार को उसने परिजनों को सारी बात बता दी। परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। 

तिगांव थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती के मुताबिक, रविवार की शाम वह परिवार वालों के साथ खाना खाकर सो गई थी। रात करीब डेढ़ बजे शौच नींद खुलने पर वह शौच के लिए घर से निकली। रास्ते में गांव में रहने वाले लक्ष्मण ने उसके पकड़ लिया और मुंह दबाकर दूर खड़ी अपनी कार में ले गया।
विज्ञापन


 कार में लक्ष्मण का ममेरा भाई तिलक और दोस्त जोगिन्द्र पहले से  बैठे थे। तीनों उसे बंधक बना कार से आगरा स्थित एक होटल ले गए। होटल के कमरे में जाते ही तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे लक्ष्मण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बाद में तीनों उसे एक अन्य होटल के कमरे में ले गए। वहां लक्ष्मण की मौजूदगी में तिलक और जोगिन्द्र ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार शाम को तीनों उसे बल्लभगढ़ के पुल पर छोड़ कर फरार हो गए। वह अपनी सहेली की मदद से घर पहुंची। उसने लोकलाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। एसएएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें