फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तांत्रिक ‘बाबा कमाल पाशा’ गिरफ्तार, बीमारी खत्म करने के नाम पर करता था ठगी

Sat, 02 Jul 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
'बाबा कमाल पाशा' बनता था वसीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीबाग थाना पुलिस ने हर तरह की बीमारी को खत्म करने का दावा कर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले एक फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। मूलत: मुरादनगर गाजियाबाद का रहने वाला आरोपी वसीम बाबा कमाल पाशा’ के नाम से टीवी पर विज्ञापन देता था।
विज्ञापन


आरोपी ने एक महिला के पिता की बीमारी को ठीक करने का दावा कर उससे करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 16 मई को बुध विहार रोहिणी निवासी चारू गुप्ता ने रानीबाग थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने बताया कि टीवी पर विज्ञापन देखने के बाद वह तांत्रिक बाबा कमाल पाशा से रानीबाग स्थित उसके कार्यालय पर मिली।
विज्ञापन


उसने तांत्रिक से पिता रतनलाल के बीमार रहने की बात बताई। तांत्रिक ने उसे हर तरह की बीमारी को खत्म करने की बात कही। कई तरह की पूजा करने की बात कहकर तांत्रिक ने उससे एक लाख 90 हजार नगद और 2 लाख 53 हजार एक बैंक अकाउंट में डलवाया। 
विज्ञापन

बाबा बनकर अपने घ्रर से चला रहा था कार्यालय

arrest - फोटो : demo
उसके बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गया। चारू ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उस बैंक अकाउंट नंबर की पहचान की, जिसमें चारू ने रुपये डाले थे। अकाउंट नंबर प्रेम नगर गाजियाबाद के रहने वाले असलम का था।

पुलिस ने उसके पते पर जांच की तो वह फर्जी निकला। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ‘बाबा कमाल पाशा’ मुरादनगर का रहने वाला है और अपने घर पर कार्यालय चला रहा है। 

इस सूचना पर रानीबाग थाना की पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर वसीम को गिरफ्तार कर लिया। वसीम बाबा कमाल पाशा के नाम का इस्तेमाल कर ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था। 

पूछताछ में उसने बताया कि असलम नाम का पहचान पत्र बनवाकर उसने फर्जी बैंक अकाउंट खोला और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस उसके सहयोगी सलाउद्दीन की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें