फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपका इंश्योरेंस भी तो फर्जी नहीं है?

Mon, 17 Feb 2014 02:34 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल इलाके में ऑटो का नकली इंश्योरेंस बनाने का मामला सामने में आया है। पीड़ित ऑटो चालक ने इंश्योरेंस एजेंट सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद निवासी संजय ऑटो चलाता है। थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि एक माह पहले चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उसके कागजातों की जांच की, जिसमें ऑटो का इंश्योरेंस फर्जी पाया। इस आधार पर संजय के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज कर ऑटो जब्त कर लिया गया।

बाद में उसने कोर्ट से ऑटो छुड़वा लिया। संजय का आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसके पास कोर्ट की ओर से नोटिस आया। पेश होने पर इंश्योरेंस कंपनी का वकील भी मौजूद मिला। कोर्ट में कंपनी के वकील ने बताया कि संजय ने ऑटो का जो इंश्योरेंस कोर्ट में पेश किया है, वह नकली है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से उस नंबर व तिथि का कोई इंश्योरेंस नहीं बनाया गया है। इस घटना के बाद संजय ने थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई।

संजय ने पुलिस को बताया कि उसने सेक्टर-16 निवासी तरुण शर्मा से इंश्योरेंस बनावाया था, उसके साथ बड़खल निवासी बरकत खान और नीरज भी थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें