दिल्ली के लारेंस रोड स्थित फुटवेयर कंपनी में काम करने वाले गोकुल कुमार झा ने नाबालिग प्रेमिका के साथ घूमने के लिए दो लाख रुपये लूट की झूठी कहानी रची थी।
पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी युवक को दादर नागर हवेली से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि प्रेमिका के साथ घूमने के लिए उसे पैसे की जरूरत थी।
वह उसके साथ मुंबई, गुजरात समेत कई शहरों में घूमा था और दादर नागर हवेली में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को मुक्त करा लिया है।