फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की फेसबुक प्रोफाइल देखकर बनाया शिकार, सवा करोड़ ठग लिए

Sun, 20 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

सवा करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
अमेरिकन बीज कंपनी से मुनाफे का झांसा दे 1.24 करोड़ ठगे थे
एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ लखनऊ ने सूरजपुर से तेलंगाना के स्टील कारोबारी से 1.24  करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अन्य आरोपियों  के साथ मिलकर कारोबारी को भारत के बीज अमेरिका की कंपनी को बेचने के नाम पर  डेढ़ साल पहले ठगी की थी।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में एक नाईजीरियन व एक युवती  के नाम का भी खुलासा किया है। नाईजीरियन कारोबारी से अमेरिकी प्रतिनिधि और  युवती भारतीय प्रतिनिधि बताकर बात करती थी।  एसपी एसटीएफ लखनऊ डा.  त्रिवेणी सिंह ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि कुछ लोगों ने डेढ़ साल पहले तेलंगाना निवासी स्टील कारोबारी से फोन पर संपर्क किया था।

आरोपियों ने कारोबारी से कहा था कि वह एक अमेरिकी कंपनी को भारत के बीज  मोटे मुनाफे में बेचने का काम करते हैं, उनका भारत में बड़ा सीड्स प्लांट  भी है। इसके लिए उन्हें ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है। जो भारत के बीज खरीद  सके और उनके बीज हम अमेरिकी कंपनी को बेच सके।
विज्ञापन


कारोबारी उनके झांसे में आ  गया और उसने भारतीय बीज खरीदने के नाम पर धीरे-धीरे उनके विभिन्न बैंक  एकाउंट में 1.24 करोड़ रुपये जमा करा दिए। आरोपी लंबे समय तक कारोबारी को  टरकाते रहे। इसके बाद कारोबारी ने थाना फोकटपल्ली हाउसिंग बोर्ड, जनपद  सैराबाद, तेलंगाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

तेलंगाना पुलिस ने  साइबर टीम की मदद से पड़ताल की तो उन्हें इस मामले में एक आरोपी उत्तर  प्रदेश का, एक नाईजीरियन औैर एक युवती होने की जानकारी मिली। इस पर  तेलंगाना पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ से संपर्क किया।
विज्ञापन

दिल्ली से होता है गिरोह का संचालन 

arrest - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ टीम शनिवार को  सोमपाल निवासी गांव उलरा जागीर, पोस्ट परागपुर, थाना बिथरीचैनपुर (बरेली)  को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से शनिवार सुबह गिरफ्तार किया।  आरोपी फर्जी पेनकार्ड, वोटर कार्ड व एक मोबाइल भी बरामद किया है।   दिल्ली से होता है गिरोह का संचालन 
पड़ताल  में सामने आया है कि गिरोह का संचालन दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र से होता  है और गिरोह में शामिल नाईजीरियन का नाम मार्क वाटर है, जो कारोबारी से  खुद को अमेरिकन प्रतिनिधि बताकर बात करता था। वहीं, गिरोह में शामिल युवती  का नाम अनिता है औैर बदायूं निवासी इमरान नाम का युवक भी इस गोरखधंधे में  शामिल है। आरोपी फेसबुक पर प्रोफाइल देखने के बाद बड़े कारोबारी को  फंसाने के लिए जाल बिछाते थे। जी रघुराजन को भी उन्होंने इसी तरह शिकार  बनाया।

अमेरिकी नंबर दर्शाती है कॉल : एसपी 
गिरोह के सदस्य एक  विशेष एप का इस्तेमाल कर कॉल करते थे, जिससे मोबाइल स्क्रीन पर अमेरिकी  नंबर दर्शाता था। आरोपी 2300 डॉलर प्रति पैकेट सीड्स खरीदकर 5300 रुपये  प्रति डॉलर बेचने का झांसा देते थे। आरोपियों ने दिल्ली, महाराष्ट्र्र,  पुणे आदि के कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। पकड़े गए आरोपी को दस लाख  रुपये बैंक से रुपये निकालने के दिए जाते थे और वह पहले भी जेल जा चुका है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें