फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले धन को सफेद करने की साजिश नाकाम, पकड़ी बड़ी रकम

Sat, 19 Nov 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले के डलहौजी के बनीखेत टोल टैक्स बैरियर पर पुलिस ने एक बार फिर से कालेधन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500 और 1000 के नोटों के 7.5 रुपए पुलिस ने नाके के दौरान पकडे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनीखेत चौकी प्रभारी सतपाल ने पुलिस टीम के साथ बनीखेत टोल टैक्स बैरियर पर नाकेबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन


इस दौरान यहां से एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर HP-38C-7283 जोकि डलहौजी से इंदौरा की ओर जा रही थी। कार को जब तलाशी के लिए रोका तो इसमें से 500 और 1000 के नोटों के साथ लगभग 7.5 लाख रुपए बरामद किए गए। कार में दो व्यक्ति सवार थे जिनकी पहचान बिजलू राम पुत्र ख़ुशी राम इंदौरा व चालक अनूप त्रिहान निवासी ढांगु रोड पठानकोट के रूप में हुई है।

दोनों को किया गिरफ्तार, नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब

पुलिस ने जब इनसे पकड़ी गई धनराशि के बारे में पूछा तो ये संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर पुलिस ने उपरोक्त धनराशी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी डलहौजी पुलिस  ने बनीखेत टोल टैक्स बैरियर पर 24 लाख 64 हजार रुपये की ब्लैक मनी बरामद की है।

जबकि जिला के ही चुवाड़ी में पुलिस को 8.5 लाख रुपये की ब्लैकमनी बरामद करने में सफलता मिल चुकी है। डलहौजी के डीएसपी सागर चन्द्र ने बनीखेत टोल टैक्स बैरियर पर 7.5 लाख रुपये की धनराशि बरामद करने की पुष्टि करते हुए कहा है की आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी व पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी लेती रहेगी। 
विज्ञापन

चंबा में अब तक 40 लाख 64 हजार बरामद

चंबा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर रविवार 13 नवंबर को पुलिस ने नाके के दौरान दो अलग-अलग एक ही तरह की गाड़ियों से 21 लाख 79 हजार व दो लाख 85 हजार रुपये बरामद किए थे। मंगलवार 16 नवंबर को पुलिस ने चुवाड़ी में 8.5 लाख रुपये की नकदी व

एसबीआई के नाम एक पत्र बरामद किया था। इस मामले में पंजाब के टोल प्लाजा कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। 18 नवंबर शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर बनीखेत में एक स्विफ्ट कार से 7.5 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें