प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के व्यापारी गगन धवन को 5000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्त महीने में विदेशी मुद्रा विनियम कानून (फेमा) के उल्लंघन मामले में पहले भी गगन धवन के घर पर छापेमारी की थी।
बताया जाता है कि गगन धवन पूर्व कांग्रेस विधायक सुमेश शौकीन का करीबी है। सुमेश शौकीन ने मटियाला विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था।
गगन धवन पर फेमा के तहत पैसे को गैरकानूनी तरह से इधर से उधर करने का आरोप है। आरोप है कि गगन धवन ने संदेश आर्या के पैसे को इथोपिया और अन्य देशों में अपनी कंपनी के तहत मनी लॉंड्रिंग कराई थी।