दिल्ली के धौला कुआं इलाके में जा रही एक स्कूल बस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलते-चलते इसमें अचानक आग लग गई। हालांकि सभी बच्चों को सुरक्षित बस से निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि यह केंद्रीय विद्यालय की थी और इसमें 30 बच्चे सवार थे। यह हादसा तब हुआ जब यह धौला कुआं से गुजर रही थी। अभी तक बस में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
हालांकि बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना की खबर मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंची लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।
#Visuals from Delhi: Fire breaks out in a school bus near Dhaula Kuan area, three fire tenders present at the spot. Students evacuated pic.twitter.com/GMKnhTPJWt
— ANI (@ANI) October 31, 2017