फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पति के कहने पर किया गैंगरेप

Sun, 15 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
छावला इलाके में एक महिला ने दो लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति के कहने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया।
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला के पति व उसके नौकर की तलाश कर रही है। पकड़ा गया आरोपी महिला का किराएदार है। पुलिस के अनुसार 38 साल की महिला छावला इलाके में रहती है।


बृहस्पतिवार को महिला ने पुलिस से गैंगरेप किये जाने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि उसके पति के कहने पर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, जिसमें उसका एक किराएदार व दूसरा नौकर है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर उसके बयान पर गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

rape
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला की यह दूसरी शादी है जबकि उसके पति की तीसरी शादी है। महिला का आरोप है कि पति उससे तलाक मांग रहा था।


महिला ने पति से कहा कि बिना रजिस्टर्ड शादी के वह कैसे तलाक देगी। इस बात को लेकर कहासुनी के बाद पति ने महिला की पिटाई कर दी और उसका हाथ पैर बांध दिया।


​पति के जाने के कुछ देर बाद पति का नौकर और किराएदार कमलेश उसके कमरे में आकर महिला के साथ गैंग रेप किया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले शामिल अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें