फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में कंडक्टर की मौजूदगी में 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी 11वीं का छात्र

Mon, 18 Dec 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-62 के एक स्कूल की बस में सहायिका और स्टाफ की मौजूदगी में पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र उसी स्कूल में 11वीं का छात्र है। छात्रा के परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वसुंधरा निवासी बच्ची नोएडा सेक्टर-62 के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार शाम वह स्कूल बस से घर लौट रही थी। बस में छात्रा के अलावा दो छात्र भी थे।

आरोप है कि 11वीं के एक छात्र ने छात्रा को बस के पीछे वाली सीट पर बुलाकर अश्लील हरकत की। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

सहायिका, कंडक्टर की मौजूदगी में हुई वारदात

शुक्रवार देर शाम छात्रा के परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी। सीओ इंदिरापुरम डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि वसुंधरा निवासी आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

छात्रा से छेड़छाड़ के वक्त बस में चालक, परिचालक और एक सहायिका मौजूद थे। इसके बावजूद छेड़छाड़ हुई।

परिजनों का आरोप है कि बस में मौजूद स्टाफ की लापरवाही से यह वारदात हुई। उन्होंने स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें