नोएडा सेक्टर-62 के एक स्कूल की बस में सहायिका और स्टाफ की मौजूदगी में पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र उसी स्कूल में 11वीं का छात्र है। छात्रा के परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वसुंधरा निवासी बच्ची नोएडा सेक्टर-62 के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार शाम वह स्कूल बस से घर लौट रही थी। बस में छात्रा के अलावा दो छात्र भी थे।
आरोप है कि 11वीं के एक छात्र ने छात्रा को बस के पीछे वाली सीट पर बुलाकर अश्लील हरकत की। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को घटना के बारे में बताया।