नशे में धुत्त महिला ने कमिश्नर ऑफिस में किया उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव में सिस्टम से परेशान एक महिला ने सोमवार दोपहर पुलिस आयुक्त कार्यालय में जमकर हंगामा किया। नशे में धुत्त होने के कारण सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला पर नशे में धुत्त होकर सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने के पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ पालम विहार में रहती है। पति के साथ विवाद है, जिसकी वजह से वह साथ नहीं रहता।
बताया गया है कि महिला जिसके यहां काम करती है, वहां सोमवार को नहीं गई। आरोप है कि इसी वजह से उसके मालिक ने महिला के घर पर आकर गाली-गलौज की और टीवी व अन्य सामान तोड़ दिया।